रायपुर 17 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Applications for contract appointment in Directorate of Aviation, Chhattisgarh are invited till January 23 / छत्तीसगढ़ विमानन संविदा भर्ती , विमानन संचालनालय,छत्तीसगढ़ द्वारा विभिन्न पदों में संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है है. पद का विवरण निम्नानुसार हैः-
1 सीनियर पायलट (विमान)
2 जूनियर पायलट (विमान)
3 तकनीकी सलाहकार
4 सहायक संचालक तकनीकी
5 एयरपोर्ट डायरेक्टर
उपरोक्त पद के लिये शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं विस्तृत जानकारी शासन के वेबसाइट http://cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन-पत्र दिनांक 23.01.2026 तक संचालक, विमानन संचालनालय, (कक्ष क्रमांक AD3-9) मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर के पते पर रजिस्ट्रर्ड डाक स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा ई-मेल ([email protected]) के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।
