NSPCL
NSPCL
Share This Article

रायपुर 22 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / NSPCL, Bhilai Recruitment for 4 posts of Factory Medical Officer, Applications invited for interview till 26 January / एनएसपीसीएल मेडिकल ऑफिसर भर्ती , एनटीपीसी–सेल पावर कंपनी लिमिटेड (एनएसपीसीएल) ने भिलाई स्थित अपने विद्युत संयंत्र के लिए संविदा आधार पर फैक्ट्री मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।

कुल 4 पदों के लिए एमबीबीएस एवं एएफआईएच योग्यता रखने वाले योग्य डॉक्टर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 1,23,000 रुपये समेकित पारिश्रमिक मिलेगा। अधिकतम आयु सीमा 64 वर्ष निर्धारित है। चयन प्रक्रिया पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से होगी। आवेदन ई-मेल द्वारा 26 जनवरी 2026 तक ईमेल आईडी [email protected] पर भेजे जा सकते हैं। इंटरव्यू संभावित रूप से 29 जनवरी 2026 को आयोजित होगा।