Chhattisgarh Mandapam
Chhattisgarh Mandapam
Share This Article

रायपुर 24 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / A ‘Chhattisgarh Mandapam’ has been proposed in Nava Raipur, a modern complex modeled after the Bharat Mandapam / छत्तीसगढ़ मंडपम नवा रायपुर , नवा रायपुर अटल नगर को राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक अहम पहल की जा रही है। राजधानी के राज्योत्सव स्थल क्षेत्र में लगभग 40 एकड़ भूमि पर ‘छत्तीसगढ़ मंडपम’ विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह परिसर नई दिल्ली के भारत मंडपम (प्रगति मैदान) की तर्ज पर बनाया जाएगा।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीएसआईडीसी) और इंडिया ट्रेड ऐंड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन ( आईटीपीओ) के बीच चर्चा चल रही है।

प्रस्तावित छत्तीसगढ़ मंडपम में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियां, व्यापार मेले, सम्मेलन, सांस्कृतिक आयोजन और शासकीय कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। परिसर में अत्याधुनिक प्रदर्शनी हॉल, कन्वेंशन सेंटर, मीटिंग रूम, मीडिया सेंटर, फूड कोर्ट, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की योजना है।

राज्योत्सव स्थल क्षेत्र लगभग 100 एकड़ में फैला हुआ है, इसके आय के स्रोत सीमित हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए परिसर के बेहतर उपयोग और राजस्व सृजन के लिए छत्तीसगढ़ मंडपम का प्रस्ताव रखा गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना के साकार होने से नवा रायपुर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी, राज्य में निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे ।