रायपुर 24 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Chhattisgarh: State-level job fair from January 29 to 31, interviews for 15,000 positions, registration is open / छत्तीसगढ़ रोजगार मेला 2026 , छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय रोजगार मेला 2026 का आयोजन 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर में किया जाएगा।
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 15,000 रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का सीधा साक्षात्कार लिया जाएगा। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन तथा रोजगार मेला पंजीयन ऑनलाइन पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर अनिवार्य है।
रायपुर जिले के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 29 जनवरी को निर्धारित है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, वे पोर्टल पर पंजीयन कर अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र एवं अनुभव प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि को मेले में उपस्थित हो सकते हैं।
पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थियों को पुनः पंजीयन की आवश्यकता नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर से संपर्क किया जा सकता है।
