Share This Article

रायपुर 26 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / “My Mother, My Tree” campaign: Mango and guava saplings were planted on the rooftop of Mr. Rajesh Gajpalla’s house by his sons./

मेरा पेड़ मेरी मां (मोर दाई मोर पेड़) अभियान के तहत आज श्री राजेश गजपल्ला के घर की छत में आम एवं अमरूद का पौधा उनके पुत्रों विपुल एवं हर्ष गजपल्ला द्वारा लगाया गया l

उल्लेखनीय है कि वे हरिहर बहिनी संस्था की संस्थापक सदस्य श्रीमती मंजू गजपल्ला के पुत्र हैं।इन्होंने अपनी माँ की पसंद के फलदार पौधे लगाए है l

इन्होंने कहा कि हम अपनी नौकरी और पढ़ाई के चलते अपने घर से दूर रह रहे हैं लेकिन मां की ममता और प्यार हमारे साथ हमेशा ही है l

इन यादों को स्थाई रूप से संजीवनी करने के उद्देश्य से हम दोनों ने ये फलदार पौधे लगाए हैं l इससे न केवल हमें भावनात्मक सपोर्ट मिला साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी एक छोटी सी पहल हमारे द्वारा किया गया है l

हरियाली दीदी ने कहा है कि आशा है कि सभी नागरिक अपने-अपने घरों में, अपनी मां की ममता और याद में एक फलदार पौधा अवश्य लगाएंगे एवं पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनेंगे l

इस अवसर पर श्री राजेश गजपल्ला औऱ उनकी पत्नी श्रीमती मंजू गजपल्ला, श्रीमती पुष्पा साहू हरियाली दीदी, कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर कृष्ण कुमार साहू, शेरोन राज गजपल्ला एवं नन्ही परी एकांशी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे l