रायपुर 27 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Central University of Kerala issues rolling advertisement for recruitment to backlog teaching positions/ CU Kerala फैकल्टी भर्ती , केंद्रीय विश्वविद्यालय केरल (CU Kerala) ने एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के बैकलॉग शिक्षण पदों को नियमित आधार पर भरने के लिए रोलिंग विज्ञापन जारी किया गया है।
इन पदों के लिए पात्र भारतीय नागरिकों एवं प्रवासी भारतीयों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.cukerala.ac.in पर जाकर भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को https://curec.samarth.ac.in लिंक पर जाना होगा।
प्रथम चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 02 फरवरी 2026, रात 11:59 बजे तक है. प्रथम चरण के लिए हार्ड कॉपी आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026, शाम 05:00 बजे तक है.
