रायपुर 28 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Comedian Zakir Khan takes a break from comedy: Health and family cited as reasons./ ज़ाकिर खान कॉमेडी ब्रेक , मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर खान ने अचानक कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेने का फैसला किया है। इस फैसले के पीछे की असल वजह उन्होंने हाल ही में गल्फ न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में बताई। ज़ाकिर के मुताबिक, उनके परिवार में कुछ जेनेटिक बीमारियां हैं, जो एक खास उम्र के बाद सामने आने लगती हैं। इसी कारण उन्होंने अपनी सेहत को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।
ज़ाकिर खान ने कहा कि पिछले कई सालों से वे लगातार काम कर रहे थे, जिससे उनका शरीर काफी थक चुका है। उन्होंने स्वीकार किया कि वे कई बार सिर्फ दो घंटे की नींद लेकर हज़ारों लोगों से मिलने और परफॉर्म करने निकल जाते थे। इस अनियमित जीवनशैली का असर उनकी सेहत पर पड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज़ाकिर अब कुछ समय तक पूरी तरह से आराम करना चाहते हैं और अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव पर ध्यान देंगे। माना जा रहा है कि वे करीब साल 2030 तक कॉमेडी से ब्रेक पर रह सकते हैं। हालांकि, ज़ाकिर ने यह भी साफ किया है कि यह ब्रेक स्थायी नहीं है।
फैंस उनके फैसले का सम्मान कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होकर वापसी की कामना कर रहे हैं।
