The nationwide pulse revolution began
The nationwide pulse revolution began
Share This Article

रायपुर 8 फरवरी 2026 / ETrendingIndia / The nationwide pulse revolution began from Amlaha in Sehore district of Madhya Pradesh./ देशव्यापी दलहन आत्मनिर्भरता मिशन , केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अमलाहा स्थित खाद्य दलहन अनुसंधान केंद्र (FLRP) से देशव्यापी दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर केंद्र और राज्यों के कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री, वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसान, एफपीओ, बीज कंपनियां और दाल मिल प्रतिनिधि शामिल हुए।

“दाल आयात शर्म की बात, भारत बनेगा निर्यातक”

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट कहा कि दालों का आयात भारत के लिए गर्व नहीं बल्कि शर्म की बात है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब लक्ष्य है कि भारत दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बने और भविष्य में दालों का निर्यातक देश बने।

बीज से बाजार तक पूरी वैल्यू चेन पर फोकस

उन्होंने बताया कि सरकार “बीज से बाज़ार तक” पूरी वैल्यू चेन को मजबूत कर रही है। क्लस्टर मॉडल, बीज ग्राम योजना और देशभर में 1,000 दाल मिलों की स्थापना के माध्यम से उत्पादन, प्रोसेसिंग और विपणन को एक साथ जोड़ा जाएगा। दाल मिल लगाने पर ₹25 लाख तक की सब्सिडी दी जाएगी।

किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित

भारत -अमेरिका अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों पर बोलते हुए श्री चौहान ने कहा कि भारत के किसान हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मक्का, गेहूं, चावल, दूध, पोल्ट्री जैसे संवेदनशील कृषि एवं डेयरी उत्पाद पूरी तरह सुरक्षित हैं।

शोध से खेत तक सीधा जुड़ाव

इस अवसर पर अत्याधुनिक FLRP कैंपस का उद्घाटन भी किया गया। यहां चना, मसूर, मूंग, उड़द जैसी दलहनों की उन्नत किस्मों और उत्पादकता बढ़ाने पर शोध किया जा रहा है।

अमलाहा से आत्मनिर्भर भारत का संदेश

दिनभर चले मंथन से यह स्पष्ट संदेश निकला कि दलहन आत्मनिर्भरता अब केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि ठोस नीति, वैज्ञानिक शोध और किसान सहभागिता से साकार की जाएगी।