रायपुर 10 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Emphasis on medical and wellness tourism in India: Millions of foreigners visit every year / भारत मेडिकल वेलनेस टूरिज्म , पर्यटन मंत्रालय द्वारा भारत को एक समग्र पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। पर्यटन स्थलों और उत्पादों का विकास व प्रचार संबंधित राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किया जाता है।
आंकड़ों की स्थिति
पर्यटन मंत्रालय ने मेडिकल टूरिज्म की मौजूदा स्थिति, चुनौतियों और संभावनाओं पर कोई अलग अध्ययन नहीं कराया है। साथ ही, मंत्रालय के पास राज्यवार या उद्देश्यवार मेडिकल टूरिज्म से जुड़े राजस्व के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में बताया कि ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के अनुसार, 2019 से 2025 (जनवरी–नवंबर) तक मेडिकल उद्देश्य से भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या लाखों में रही है, जिसमें 2023 और 2024 में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। मेडिकल उद्देश्यों के लिए आए विदेशी पर्यटक की संख्या वर्ष 2023 में 6,59,356 और वर्ष 2024 में 6,44,387 थी.
वाणिज्य मंत्रालय के तहत सर्विसेज एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एसईपीसी) ने व्यापक वेबसाइट http://www.indiahealthcaretourism.com विकसित की है। यह मान्यता प्राप्त अस्पतालों और वेलनेस सेंटरों, वीज़ा, हेल्थकेयर प्रदाताओं आदि के बारे में जानकारी देती है। पर्यटन मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस पोर्टल का लिंक दिया है।
रणनीति और सुविधाएँ
मेडिकल वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय रणनीति और रूपरेखा तैयार की गई है। साथ ही, ई-मेडिकल वीज़ा और ई-मेडिकल अटेंडेंट वीज़ा की सुविधा शुरू की गई है।
