Chief Minister's Kanya Vivah Yojana
Chief Minister's Kanya Vivah Yojana
Share This Article

रायपुर, 10 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Chief Minister’s Kanya Vivah Yojana: Lost loved ones, got government support, a new beginning for Shalu’s life / मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना , जीवन में जब अपने साथ छूट जाएँ और भविष्य अंधकारमय लगने लगे, तब शासन की संवेदनशील पहल किसी संबल से कम नहीं होती। ऐसी ही एक प्रेरक सफलता की कहानी है ओटगन निवासी शालू की, जिन्हें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य मिला।

संघर्षों से भरा बचपन

शालू का जीवन कठिनाइयों से भरा रहा। पिता का कैंसर से निधन और कोरोना काल में माँ का असमय देहांत, फिर पारिवारिक परिस्थितियों के कारण भाई-बहनों से बिछड़ना—इन सबने उन्हें अकेला कर दिया। स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगा और जीवन की राह और कठिन हो गई।

सहयोग से मिली नई दिशा

ऐसे समय में ओटगन की पूर्व सरपंच श्रीमती संजीता दीवान ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए शालू को सखी सेंटर पहुँचाया। बाद में बेहतर देखभाल के लिए उन्हें नारी निकेतन भेजा गया, जहाँ नियमित उपचार, परामर्श और संरक्षण से उनका जीवन फिर सँवरने लगा।

जीवनसाथी का सहारा

नारी निकेतन में शालू की सहमति से उनके भविष्य के लिए जीवनसाथी की तलाश शुरू हुई। इसी क्रम में खम्हारडीह क्षेत्र में पुलिस सेवा से जुड़े श्री दीपक कुंजाम से उनका परिचय हुआ, जो आगे चलकर विवाह में परिणत हुआ।

योजना से सजा नया संसार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आदर्श विवाह संपन्न हुआ। शालू ने कहा कि इस योजना ने उन्हें केवल विवाह ही नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और नई पहचान दी है।