Central Silk Board
Central Silk Board
Share This Article

रायपुर 11 फरवरी 2026/ ETrendingIndia /Recruitment for Scientist-B (Post Cocoon Sector) posts in Central Silk Board: Last date for online application is 18 February / केंद्रीय रेशम बोर्ड भर्ती 2026 , केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वैज्ञानिक-बी (पोस्ट कोकून सेक्टर) के 28 पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी की गई है। यह भर्ती गेट-2025 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी।

भर्ती से संबंधित संक्षिप्त विज्ञापन पहले केरेबो की वेबसाइट और 31 अगस्त 2024 को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था। अब इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित विस्तृत विज्ञापन केंद्रीय रेशम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.csb.gov.in पर “JOB Opportunities” लिंक के अंतर्गत उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026 है।