रायपुर 11 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Ali Yavar Jung National Institute for Speech and Hearing Disabilities , Mumbai invites applications for recruitment to 52 posts on contract basis at its headquarters and various regional centres./ एवाईजेएनआईएसएचडी भर्ती 2026 , अली यावर जंग राष्ट्रीय वाक् एवं श्रवण दिव्यांगता संस्थान , मुंबई सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों में संविदा आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्तियां नागपुर, छतरपुर, गोवा, मुंबई मुख्यालय एवं कोलकाता, जनला, सिकंदराबाद, नोएडा क्षेत्रीय केंद्र के लिए की जाएगी।
विज्ञापन के अनुसार सहायक प्रोफेसर, व्याख्याता, नैदानिक सहायक, पुनर्वास अधिकारी, विशेष शिक्षक, तकनीकी/प्रशासनिक पद, कंप्यूटर प्रोग्रामर, कानूनी सलाहकार सहित अनेक पद शामिल हैं। अधिकांश पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित है, जबकि कुछ पदों पर 30 से 65 वर्ष तक की आयु सीमा लागू है।
चयनित अभ्यर्थियों को 25,000 रुपये से 75,000 रुपये प्रतिमाह तक का समेकित मानदेय दिया जाएगा। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार संस्थान द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.ayjnishd.nic.in पर उपलब्ध है।
आवेदन निर्धारित प्रारूप और आकार में मुंबई स्थित संस्थान के दिए गए कार्यालय पते में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के भीतर पंजीकृत /स्पीड पोस्ट/ कूरियर द्वारा पहुंच जाना चाहिए. यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 7- 13 फ़रवरी 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.
