छत्तीसगढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियानछत्तीसगढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान
Share This Article

रायपुर/ ETrendingIndia / Krishi sankalp abhiyan inaugurated by cm shri Vishu Dev Sai/
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ रायपुर जिले के ग्राम भैंसा से किया। उन्होंने सुशासन शिविर के दौरान इस अभियान के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक चलेगा, जिसमें राज्य और केंद्र सरकार के कृषि वैज्ञानिक खेतों तक पहुँचकर किसानों को उन्नत और संतुलित खेती की जानकारी देंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के तहत राज्य के 13 लाख से अधिक किसानों से संवाद कर उन्नत कृषि के तरीकों को साझा किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य खेती को परंपरागत पद्धतियों से निकालकर वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन बढ़ाने का है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

इस अभियान में केंद्र और राज्य के 100 से अधिक वैज्ञानिक, अधिकारी और विशेषज्ञ गांव-गांव जाकर कैंप लगाएंगे।

इस दौरान किसानों को कृषि उपकरणों हेतु अनुदान, ट्राइसाइकिल और किसान क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए गए।

श्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 110 हितग्राहियों को पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपीं और कई नई विकास योजनाओं की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने भैंसा में नवीन पुलिस चौकी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हाईस्कूल भवन और पानी टंकी सहित ₹3.5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी।


Share This Article