रायपुर, 11 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Message of modern farming in Rajim Kumbh: Palm becomes attraction / राजिम कुंभ पाम खेती , राजिम कुंभ कल्प मेले में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग का स्टॉल किसानों और श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। तिलहन, दलहन और सब्जी फसलों की प्रदर्शनी के साथ ऑयल पाम की खेती की जानकारी लोगों को खूब लुभा रही है।
कई लोगों ने पहली बार पाम का फल नजदीक से देखा और इसके व्यावसायिक लाभ के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पाम खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार विभिन्न मदों में अनुदान दे रही है। फेंसिंग, ड्रिप सिंचाई, रखरखाव और अंतरवर्ती फसल के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध है।
छुरा विकासखंड में लगभग 11 एकड़ में पाम की खेती हो रही है। कंपनियां पौधे निःशुल्क देती हैं और 17 रुपये प्रति किलो की दर से फल खरीदती हैं।
स्टॉल में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, जैविक खेती और अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है, जिससे किसान आधुनिक और लाभकारी खेती की ओर प्रेरित हो रहे हैं
