walk in interviewwalk in interview
Share This Article

रायपुर 12 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / राइट्स लिमिटेड भर्ती 2026 , राइट्स लिमिटेड (भारत सरकार का उपक्रम) ने विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती संविदा आधार पर वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी।

इसके तहत टीम लीडर (सुरक्षा, सिविल, एमईपी, क्यूसी), परियोजना अभियंता (सिविल, एमईपी) और कनिष्ठ अभियंता (सिविल, एमईपी) के पदों पर कुल 48 रिक्तियां हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 है.

वॉक-इन इंटरव्यू 23 से 27 फरवरी 2026 के बीच आयोजित होंगे। साक्षात्कार का स्थान राइट्स लिमिटेड, सेक्टर-29, गुरुग्राम (हरियाणा) तथा तिरुवनंतपुरम कार्यालय रहेगा।

अधिक जानकारी और विस्तृत विज्ञापन के लिए अभ्यर्थी राइट्स की आधिकारिक वेबसाइट www.rites.com पर विजिट कर सकते हैं।


Share This Article