Medical College
Medical College
Share This Article

रायपुर 13 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Walk-in interview for Medical Teachers at Medical College, Raipur on 17th February / मेडिकल कॉलेज रायपुर भर्ती , पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर द्वारा विभिन्न विभागों में चिकित्सा शिक्षकों के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। यह इंटरव्यू 17 फरवरी 2026, मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से अधिष्ठाता कार्यालय के बोर्ड कक्ष में होगा।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार भर्ती आरक्षण रोस्टर और शासन के निर्देशों के अनुसार की जाएगी। अभ्यर्थियों की पात्रता एनएमसी के मानकों के आधार पर निर्धारित होगी। पदों की संख्या आवश्यकता अनुसार परिवर्तनीय है।

इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों एवं उनकी छायाप्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित होना होगा। आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेज कार्यालयीन समय में दोपहर 12 बजे तक जमा किए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवश्यक दस्तावेजों में एमबीबीएस/एमडी की अंकसूची एवं डिग्री, छत्तीसगढ़ पंजीयन प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।

विभागवार रिक्तियों की जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट www.ptjnmcraipur.in पर उपलब्ध है।