PM Shri Kendriya Vidyalaya Dongargarh
PM Shri Kendriya Vidyalaya Dongargarh
Share This Article

रायपुर 13 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Walk-in interview at PM Shri Kendriya Vidyalaya Dongargarh on 23 February/ केंद्रीय विद्यालय डोंगरगढ़ भर्ती , डोंगरगढ़ स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, एसईसी रेलवे न्यू कॉलोनी, जिला राजनांदगांव में सत्र 2026-27 के लिए अंशकालीन संविदा शिक्षकों का पैनल बनाने हेतु 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार विद्यालय परिसर में होगा। पंजीयन का समय सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक निर्धारित है।

विद्यालय द्वारा टीजीटी (अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, स्पेशल एजुकेटर), प्राथमिक शिक्षक, बालवाटिका शिक्षक, योग प्रशिक्षक, कंप्यूटर प्रशिक्षक, वोकेशनल प्रशिक्षक, नर्स तथा डांस कोच के पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने मूल प्रमाण पत्र, स्वप्रमाणित फोटोप्रति की एक प्रति, भरा हुआ आवेदन पत्र तथा एक रंगीन पासपोर्ट फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट https://dungargarh.kvs.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर स्क्रीनिंग परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है।