रायपुर 13 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Women and Child Development Department, Raipur has recruited 32 contractual positions: Offline applications are invited until February 16./ महिला बाल विकास रायपुर भर्ती , महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक छत्तीसगढ़ के मूल/स्थानीय निवासी अभ्यर्थी 16 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जारी विज्ञापन के अनुसार जिला बाल संरक्षण इकाई में सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर (1 पद) और बाह्य पहुंच कार्यकर्ता (2 पद) की भर्ती होगी।
शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं में हाउस फादर/हाउस मदर (6 पद), स्टोरकीपर सह लेखापाल (1 पद), पीटी इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक (4 पद), एजुकेटर (2 पद), कला एवं क्राफ्ट सह संगीत शिक्षक (3 पद), रसोइया (4 पद) तथा सहायक सह चौकीदार (6 पद) के पद शामिल हैं। इसके अलावा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के लिए केसवर्कर के 3 पद निर्धारित किए गए हैं।
इन पदों के लिए मासिक संविदा वेतन 7,944 रुपये से लेकर 18,536 रुपये तक निर्धारित किया गया है। कुल 32 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विस्तृत विज्ञापन, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी रायपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट raipur.gov.in पर देख सकते हैं।
