Share This Article रायपुर ,19 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन मामले में कहा है कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। ‘एयर फोर्स वनÓ पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस मामले से उनका कोई संबंध नहीं है और उन्हें पहले ही जांच में दोषमुक्त किया जा चुका है। विरोधियों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर ट्रंप ने कहा, मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। मुझे इस मामले में पूरी तरह क्लीन चिट मिल चुकी है। मेरा जेफरी एपस्टीन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि राजनीतिक कारणों से उन्हें इस मामले में घसीटा जा रहा है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि जेफरी एपस्टीन उनके राजनीतिक करियर का समर्थन नहीं कर रहे थे, बल्कि उनके खिलाफ काम कर रहे थे। ट्रंप के अनुसार, एपस्टीन एक लेखक के साथ मिलकर यह कोशिश कर रहे थे कि वे चुनाव न जीत सकें। सच यह है कि एपस्टीन मेरी जीत के खिलाफ काम कर रहा था, उन्होंने कहा। उल्लेखनीय है कि एपस्टीन पर यौन तस्करी और नाबालिगों के शोषण के गंभीर आरोप लगे थे। वर्ष 2019 में जेल में उनकी मौत हो गई थी। एपस्टीन के प्रभावशाली और हाई-प्रोफाइल संपर्कों को लेकर अमेरिकी राजनीति में समय-समय पर बहस होती रही है। हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन से जुड़े कई अतिरिक्त दस्तावेज सार्वजनिक किए थे। इन दस्तावेजों को एक कानून के तहत जारी किया गया, जिसका उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि सरकार को एपस्टीन द्वारा कथित यौन शोषण और प्रभावशाली लोगों से उनके संबंधों के बारे में क्या जानकारी थी। न्याय विभाग ने नवीनतम खुलासे में 30 लाख से अधिक पृष्ठों के दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। ये दस्तावेज ‘एपस्टीन फाइल पारदर्शिता अधिनियमÓ के तहत जारी किए गए, जो लंबे सार्वजनिक और राजनीतिक दबाव के बाद लागू किया गया था। Share This Article Post navigation ईरान से चरम तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐक्शन, खाड़ी क्षेत्र की ओर रवाना किया अमेरिका का सबसे बड़ा युद्धपोत ‘यूएसएस गेराल्ड फोर्ड अमेरिका-इंडिया सबसी केबल प्रोजेक्ट: Google का बड़ा ऐलान, भारत को US से जोड़ेगा