रायपुर 20 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Placement camp to be organised in Raipur from 20th to 24th February / रायपुर प्लेसमेंट कैंप 2026 , जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा आज 20 से 24 फरवरी 2026 (शुक्रवार से मंगलवार) तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।
यह कैंप टेक्नोटाॅस्क बिजनेस सॉल्यूशंस प्रा. लि., चौथी मंजिल, मल्टीलेवल पार्किंग, कलेक्टोरेट परिसर, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेगा।
उप संचालक (रोजगार ) रायपुर ने बताया कि कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी। टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशंस प्रा. लि. द्वारा कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास और आयु 18 वर्ष से अधिक निर्धारित है। वेतन लगभग 18 हजार रुपये रहेगा तथा पदस्थापना रायपुर में होगी।
इसके अलावा, आईटीएम एडुटेक इंडिया लिमिटेड, 10 वा फ्लोर,1001, प्लैटिनम टेक्नोपार्क, सेक्टर 30 A, वाशी महाराष्ट्र द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव/रिलेशनशिप मैनेजर के 124 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए स्नातक उत्तीर्ण और आयु 18 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है। वेतन 26,500 रुपये तथा पदस्थापना पूरे छत्तीसगढ़ में होगी।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पंजीयन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते हैं। यह प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निःशुल्क है।
