Day Care Centre Sian GudiDay Care Centre Sian Gudi
Share This Article

रायपुर 20 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Proposals invited for operation of Day Care Centre Sian Gudi in Durg / दुर्ग डे केयर सेंटर प्रस्ताव , समाज कल्याण विभाग, जिला दुर्ग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, संरक्षण और सम्मानपूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “डे केयर सेंटर सियान गुड़ी” की स्थापना एवं संचालन के लिए रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) आमंत्रित की गई है।

विभाग द्वारा 25 सीटर क्षमता वाले डे केयर सेंटर की स्थापना की जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य की इच्छुक अशासकीय एवं पंजीकृत स्वैच्छिक संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे गए हैं। ऐसी संस्थाएं जो वृद्धजनों की सेवा के क्षेत्र में कार्यरत हों और आर्थिक रूप से सक्षम हों, वे आवेदन कर सकती हैं।

इच्छुक संस्थाओं को विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के भीतर दोपहर 3 बजे तक कार्यालयीन समय में अपना प्रस्ताव जमा करना होगा।

आवेदन पत्र, नियम एवं शर्तें उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, जिला दुर्ग (जिला पंचायत परिसर, जी.ई. रोड) से प्राप्त किए जा सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी जिला वेबसाइट https://durg.gov.in पर भी उपलब्ध है।


Share This Article