रायपुर 25 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Walk-In-Interview on 8th March for the panel of part-time contract teachers in PMSHRI Kendriya Vidyalaya Manendragarh / केन्द्रीय विद्यालय भर्ती 2026 इंटरव्यू , पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़ , जिला मनेन्द्रगढ़-चिरीमिरी-भरतपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु अंशकालीन संविदा शिक्षकों का पैनल तैयार करने के लिए विद्यालय परिसर में दिनांक 08.03.2026 को चल साक्षात्कार (Walk-In-Interview का आयोजन किया जा रहा है।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन के प्रारूप विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड करें एवं आवेदन प्रपत्र को भरकर एक पासपोर्ट साइज फोटो, वांछित मूल प्रमाणपत्र एवं छायाप्रति के साथ साक्षात्कार हेतु निर्धारित तिथि को प्रातः 09.00 बजे विद्यालय में उपस्थित हों। साक्षात्कार के दिन पंजीकरण प्रात-09.00 से 11.00 तक होगा। साक्षात्कार हेतु पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
पद एवं विषय
पीजीटी (हिन्दी, अंग्रेजी, जीवविज्ञान, गणित, भौतिक, रसायन एवं कंम्प्यूटर साइंस)
टीजीटी (अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान एवं गणित)
प्राथमिक शिक्षक, संगणक अनुदेशक, विशेष शिक्षक प्राथमिक (Special Education Primary) खेल प्रशिक्षक एवं बाल वाटिका शिक्षिका (महिला)
शैक्षणिक योगयता, सेवा शर्तों तथा अन्य विस्तृत जानकारी हेतु विद्यालय वेबसाइट : https://manendragarh.kvs.ac.in या विद्यालय के सूचना पटल का अवलोकन करें।
प्रतिभागी अलग-अलग पदों हेतु अलग-अलग पंजीयन फॉर्म भरें एवं प्रमाणपत्र की छायाप्रति संलग्न करें। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर लिखित परीक्षा ली जा सकती है।
