रायपुर 3 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Recruitment to JRF posts in DRDO’s Centre for Advanced System: Offline applications invited to Hyderabad office within 21 days / DRDO JRF भर्ती 2026 , रक्षा मंत्रालय के तहत कार्यरत Defence Research and Development Organisation (डीआरडीओ) के हैदराबाद स्थित Centre for Advanced Systems (CAS) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
कुल पद
विज्ञापन के अनुसार कुल 4 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें –
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन/ इन्फर्मेशन टेक्नोलोजी/कंप्यूटर साइंस/साइबर सिक्योरिटी/एआईएमएल इंजीनियरिंग के 2 पद
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 2 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ बीई/बीटेक और वैध NET/GATE स्कोर होना चाहिए। या फिर एमई/एमटेक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आयु सीमा व मानदेय
अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 37,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के साथ एचआरए दिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर भेजना होगा। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 28 फरवरी-6 मार्च 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है।उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ हैदराबाद स्थित CAS कार्यालय में भेजना होगा।
