Prime Minister Shri Narendra ModiPrime Minister Shri Narendra Modi
Share This Article

रायपुर 5 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Prime Minister Shri Narendra Modi had a telephone conversation with the Emir of Qatar / मोदी कतर अमीर बातचीत , प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल सानी से बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान कतर के साथ भारत की अटूट एकजुटता का परिचय दिया और करत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के किसी भी उल्लंघन की कड़ी निंदा की।

दोनों नेताओं ने संवाद और कूटनीति के माध्यम से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस चुनौतीपूर्ण समय में कतर में भारतीय समुदाय को कतर के नेतृत्व द्वारा दिए जा रहे निरंतर समर्थन और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा;

“मैंने अपने भाई, कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल सानी से बात की। हम कतर के साथ अटूट एकजुटता से खड़े हैं और उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के किसी भी उल्लंघन की कड़ी निंदा करते हैं।


Share This Article