Share This Article रायपुर 7 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Walk-in interview for contractual teachers in Kendriya Vidyalaya No.-02 Raipur / केवी क्रमांक 02 रायपुर इंटरव्यू , पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-02, रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंशकालीन संविदा शिक्षकों व अन्य पदों के लिए पैनल तैयार करने हेतु वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर विद्यालय परिसर में उपस्थित होना होगा। रिपोर्टिंग समय सभी अभ्यर्थियों को सुबह 08:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित होकर पंजीयन कराना होगा। 19 मार्च 2026 को इन पदों के लिए इंटरव्यू –स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) – हिंदी, अंग्रेजी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) – गणित, हिंदी, अंग्रेजीप्राथमिक शिक्षक (PRT)बाल वाटिका शिक्षकस्पेशल एजुकेटरकाउंसलर 20 मार्च 2026 को इन पदों के लिए इंटरव्यू-योग प्रशिक्षकनर्सकंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (प्राथमिक/माध्यमिक)स्पोर्ट्स कोचआर्ट, क्राफ्ट व डांस कोचवोकेशनल इंस्ट्रक्टर आवेदन प्रक्रिया अभ्यर्थियों को पहले QR कोड के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। इंटरव्यू के दिन आवेदन की हार्डकॉपी साथ लाना जरूरी है। जरूरी दस्तावेज साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र, स्वप्रमाणित छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। वेतन और अन्य जानकारी वेतन केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमानुसार दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए विद्यालय की वेबसाइट no2raipur.kvs.ac.in और kvsangathan.nic.in देखी जा सकती है। महत्वपूर्ण सूचना साक्षात्कार के लिए कोई दैनिक या यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा। CTET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। Share This Article Post navigation पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में संविदा शिक्षकों के लिए साक्षात्कार 9 से 11 मार्च तक UPSC में 35वीं रैंक लाने वाली वैभवी अग्रवाल ने CM विष्णुदेव साय से की मुलाकात, मिली बधाई