US announces to increase arms production
US announces to increase arms production
Share This Article

रायपुर ,07 मार्च 2026/ ETrendingIndia / US announces to increase arms production; Lockheed Martin to produce four times / अमेरिका हथियार उत्पादन बढ़ाएगा , ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपने एडवांस्ड हथियारों के उत्पादन को तेजी से बढ़ाने का फैसला किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिका की छह बड़ी रक्षा कंपनियों के ष्टश्वह्र के साथ मीटिंग की। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साझा किया कि कंपनियों ने अमेरिकी स्टॉक को तेजी से बढ़ाने के लिए उत्तम श्रेणी के हथियारों का उत्पादन चार गुना करने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा, हम जितनी जल्दी हो सके हथियारों की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका के पास मीडियम और अपर मीडियम ग्रेड के हथियारों की लगभग अनलिमिटेड सप्लाई है, जिसका इस्तेमाल ईरान और हाल ही में वेनेजुएला में किया गया है। अब उत्पादन बढ़ा कर नए ऑर्डर दिए गए हैं।

मीटिंग में क्च्रश्व सिस्टम्स, बोइंग, हनीवेल एयरोस्पेस, रु3 हेरिस मिसाइल सॉल्यूशंस, लॉकहीड मार्टिन, नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन और रेथियॉन के ष्टश्वह्र शामिल थे।

पहले की डील में लॉकहीड मार्टिन के साथ क्क्रष्ट-3 मिसाइलों का उत्पादन तीन गुना और ञ्ज॥्र्रष्ठ इंटरसेप्टर का उत्पादन चार गुना करने का कई साल का एग्रीमेंट शामिल था।

व्हाइट हाउस मीटिंग के तुरंत बाद, लॉकहीड मार्टिन के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि कंपनी आवश्यक हथियारों का उत्पादन चार गुना बढ़ाने के लिए सहमत हो गई है।

प्रवक्ता ने कहा, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और डिप्टी सेक्रेटरी स्टीफन फीनबर्ग के मार्गदर्शन में हमने यह काम पहले ही शुरू कर दिया था और अमेरिकी सेना की क्षमता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।