Leave Saudi Arabia
Leave Saudi Arabia
Share This Article

रायपुर,09 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Leave Saudi Arabia, US orders diplomats, embassy staff amid war / सऊदी अरब छोड़ने का आदेश , मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने सऊदी अरब स्थित अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों और वहां रह रहे अमेरिकी नागरिकों को देश छोडऩे का आदेश जारी किया है।

‘न्यूयॉर्क टाइम्सÓ ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले स्टेट डिपार्टमेंट ने दूतावास में कार्यरत अमेरिकी नागरिकों को स्वेच्छा से सऊदी अरब छोडऩे की सलाह दी थी, लेकिन अब सुरक्षा स्थिति को देखते हुए उन्हें औपचारिक रूप से देश छोडऩे का निर्देश दिया गया है।

हालांकि, स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से इस ‘ऑर्डर किए गए डिपार्चरÓ की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

दरअसल यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पिछले आठ दिनों के दौरान ईरान की ओर से सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी दूतावासों को ड्रोन हमलों का निशाना बनाया गया है।

बताया गया कि रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर में हुए एक ड्रोन हमले के बाद कंपाउंड में आग लग गई थी। सऊदी रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और केवल मामूली नुकसान हुआ।

इसके अलावा दुबई में भी 3 मार्च को अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास ड्रोन हमला हुआ था। ड्रोन ने कॉन्सुलेट भवन के नजदीक एक पार्किंग लॉट को निशाना बनाया, जिससे आग लग गई थी। हालांकि अधिकारियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।

इन हमलों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि भविष्य में अन्य अमेरिकी दूतावासों, कर्मचारियों और राजनयिकों को भी निशाना बनाया जा सकता है, क्योंकि मिडिल ईस्ट में अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ बड़े जवाबी हमलों की संभावना जताई जा रही है।