Share This Article रायपुर 26 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Contract recruitment to various posts in National Health System Resource Centre (NHSRC), applications invited by April 1/ NHSRC भर्ती 2026 आवेदन ,. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (NHSRC) ने सेंट्रल टीबी डिवीजन सहित विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल पद इस भर्ती के तहत टेक्निकल ऑफिसर, सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और जूनियर कंसल्टेंट सहित कुल 21 पदों पर 31 रिक्तियों में नियुक्ति की जाएगी। प्रमुख पद टेक्निकल ऑफिसर (मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप, पीएमडीटी, टीबी कोमोबैडिटीटीज,क्वालिटी एश्योरेंस, सर्विलांस, एएससीएम, रिसर्च, प्लानिंग एंड डोनर कोआर्डिनेशन ,टीबी -डायग्नोस्टिक, ड्रग्स एंड लॉजिस्टिक,आदि) सीनियर कंसल्टेंट (एलएससीएम) कंसल्टेंट (एलएससीएम,प्रोक्योरमेंट, एडमिन, फाइनेंस, अकाउंट्स) जूनियर कंसल्टेंट (अकाउंट्स, प्रोग्राम असिस्टेंट) आयु सीमा सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है। वेतनमान टेक्निकल ऑफिसर/कंसल्टेंट: ₹90,000 से ₹1,30,000 प्रति माह सीनियर कंसल्टेंट: ₹1,00,000 से ₹1,55,000 प्रति माह जूनियर कंसल्टेंट: ₹45,000 से ₹60,000 प्रति माह आवेदन प्रक्रिया इच्छुक अभ्यर्थी NHSRC, स्वास्थ्य मंत्रालय और Devnet Jobs की वेबसाइट www.nhscindia.org, www.mohfw.gov.in और www.devnetjobindia.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध योग्यता एवं अनुभव संबंधी विस्तृत जानकारी अवश्य देखें। Share This Article Post navigation अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक : छत्तीसगढ़ के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील सैनिक स्कूल झांसी में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती, 10 अप्रैल अंतिम तिथि