रायपुर 26 मार्च 2026 / ETrendingIndia / Union Public Service Commission’s Combined Medical Services Examination to be held on August 2: Last date to apply online March 31 / UPSC CMS परीक्षा 2026 , संघ लोक सेवा आयोग आगामी दिनांक 2 अगस्त, 2026 (रविवार) को सम्मिलित चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2026 आयोजित करेगा. यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. विस्तृत सूचना संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट [https://upsc.gov.in] पर 11 मार्च, 2026 से उपलब्ध है.
ऑनलाइन आवेदन 31 मार्च, 2026 को सायं 6.00 बजे तक भरे जा सकते हैं.
उम्मीदवारों को https://upsconline.nic.in पर केवल ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन करना है. किसी दूसरे माध्यम द्वारा आवेदन करने की अनुमति नहीं है. पात्रता की शर्तों, परीक्षा की योजना एवं पाठ्यक्रम, परीक्षा केन्द्र, ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र भरने के लिए अनुदेश आदि के विषय में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार विस्तृत परीक्षा नोटिस का अवलोकन करें.
