Share This Article रायपुर 7 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Walk-in-interview at Pakhanjur Agricultural College / पखांजूर कृषि कॉलेज भर्ती , इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र पखांजूर में अतिथि/पार्ट टाइम शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर विभिन्न विषयों में की जाएगी। जारी विज्ञापन के अनुसार मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन, कृषि अभियांत्रिकी, पादप शरीर क्रिया विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान तथा पशुधन उत्पादन एवं प्रबंधन विषयों में एक-एक पद भरे जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र 21 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे तक जमा करना होगा। आवेदन डाक या स्वयं उपस्थित होकर डीन कार्यालय, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, पखांजूर (जिला-उत्तर बस्तर कांकेर) में जमा किए जा सकते हैं। साक्षात्कार का आयोजन डीन कार्यालय, कृषि महाविद्यालय, कृषक नगर, रायपुर में किया जाएगा। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मानदेय से संबंधित विस्तृत जानकारी कॉलेज के नोटिस बोर्ड और विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igkv.ac.in पर उपलब्ध है। Share This Article Post navigation मेडिकल कालेज राजनांदगाँव द्वारा चिकित्सा शिक्षकों / चिकित्सकों के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए “वॉक-इन-इन्टरव्यू एस.जी. कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन कुम्हरावंङ , जगदलपुर में अतिथि (गेस्ट) व पार्ट टाइम शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू