रायपुर 12 अप्रैल 2026 / ETrendingIndia / LTT – Santragachi – LTT Summer Special: Chhattisgarh will pass through April and May / एलटीटी सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन , गाड़ी संख्या 01127 /01128 एलटीटी सांतरागाछी समर स्पेशल दिनांक 24 से 5 मई 2026 तक 02 फेरों के लिए चलाई जा रही है।
गाड़ी संख्या 01127 दिनांक 24 अप्रैल और 1 मई 2026 को एलटीटी से 00.15 बजे रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए 13.35 बजे नागपुर, 15.13 बजे गोंदिया, 17.25 बजे दुर्ग, 18:05 बजे रायपुर, 20:05 बजे बिलासपुर, 23. 25 बजे झारसुगुड़ा फिर राउरकेला, टाटानगर, खड़कपुर होते हुए अगले दिन 7:00 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01128 सांतरागाछी- एलटीटी समर स्पेशल दिनांक 26 अप्रैल और 03 मई 2026 को सांतरागाछी से 15:00 बजे रवाना होकर खड़कपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला होते हुए 00.05 बजे झारसुगुड़ा, 3:15 बजे बिलासपुर, 5:10 बजे रायपुर, 6:10 बजे दुर्ग, 8:28 बजे गोंदिया, 11:35 बजे नागपुर फिर इस रूट के स्टेशनों पर होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस एलटीटी 00.50 बजे पहुंचेगी।
यह गाड़ी विभिन्न श्रेणी के 20 एलएचबी कोचेस के साथ 21 स्टेशनों पर ठहरेगी। यात्रीगण एन टी ई एस और रेल वन ऐप, 139 पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
