LTT - Santragachi Summer Special
LTT - Santragachi Summer Special
Share This Article

रायपुर 12 अप्रेल, 2026 /Summer Special Train: Pune-Santragachi-Pune facility in April via Chhattisgarh / ETrendingIndia / समर स्पेशल ट्रेन पुणे सांतरागाछी , गाड़ी संख्या 01429/ 01430 पुणे संतरागाछी पुणे समर स्पेशल दिनांक 15 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक 02 फेरों के लिए चलाई जा रही है।

गाड़ी संख्या 01429 पुणे सांतरागाछी समर स्पेशल दिनांक 15 और 22 अप्रैल को 10:00 बजे पुणे से रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों पर होते हुए अगले दिन 02.05 बजे नागपुर, 04. 08 बजे गोंदिया, 6:10 बजे दुर्ग, 6:50 बजे रायपुर, 8:45 बजे बिलासपुर, 12:40 बजे झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर खड़कपुर होते हुए 21:00 संतरागाछी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01430 संतरागाछी – पुणे समर स्पेशल दिनांक 17 अप्रैल एवं 24 अप्रैल 2026 को सांतरागाछी से 15.45 बजे रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए 00.02 बजे झारसुगुड़ा, 4:10 बजे बिलासपुर, 6:10 बजे रायपुर, 7: 00 बजे दुर्ग, 9:15 बजे गोंदिया, 11:30 बजे नागपुर होते हुए अगले दिन 3:10 बजे पुणे पहुंचेगी।

यह गाड़ी विभिन्न श्रेणी के 18 एलएचबी कोच के साथ चलेगी। और अधिक विस्तृत जानकारी के लिए एनटीईएस, रेल वन ऐप , 139 की मदद ले सकते हैं।