Summer Special Train
Summer Special Train
Share This Article

रायपुर 13 अप्रैल,2026 / ETrendingIndia / Valsad-Kharagpur-Valsad: Summer Special train, Chhattisgarh passengers to benefit / समर स्पेशल ट्रेन वलसाड खड़गपुर , यात्रियों की सुविधा के लिए वलसाड और खड़गपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनें 09043/ 09044 शुरू की हैं, जो 15 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक 02 – 02 फेरों के लिए चलेंगी।

गाड़ी संख्या 09043 वलसाड – खड़गपुर समर स्पेशल दिनांक 15.04.2026 और 22.04.2026 को प्रत्येक बुधवार को दोपहर 12:50 बजे वलसाड से प्रस्थान करेगी यह गाड़ी मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए 1:20 बजे नागपुर 03:09, बजे गोंदिया, 05:03 बजे दुर्ग, 05: 43 बजे रायपुर, 7:55 बजे बिलासपुर 11:43 बजे झारसुगुड़ा होते हुए 21:00 बजे खड़ग़पुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09044 खड़गपुर – वलसाड 17.04.2026 और 24.04.2026 को प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 05:00 बजे खड़ग़पुर से रवाना होकर टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला होते हुए 12:00 बजे झारसुगुड़ा, 15:25 बजे बिलासपुर, 17:25 बजे रायपुर, 18:25 बजे दुर्ग, 20:35 बजे गोंदिया, 00:35 बजे नागपुर, बडनेरा, भुसावल होते हुए 15:30 बजे वलसाड पहुंचेगी।

इसमें जनरल स्लीपर और एसी सहित कुल 20 कोच होंगे। विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीगण रेल वन ऐप एवं 139 का उपयोग करें।