एयर इंडिया प्लेन क्रैश
एयर इंडिया प्लेन क्रैश
Share This Article

रायपुर / ETrendingIndia / एयर इंडिया प्लेन क्रैश , एयर इंडिया फ्लाइट 171 के भीषण हादसे के बाद टाटा समूह ने बड़ा फैसला लिया है।

टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने घोषणा की कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी।

इसके साथ ही टाटा समूह ने यह भी कहा है कि जो यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं,

उनके इलाज का पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी।

समूह ने भरोसा दिलाया कि सभी घायलों को पूरी देखभाल और समर्थन दिया जाएगा।

चंद्रशेखरन ने अपने बयान में कहा, “इस क्षण जो दुख हम महसूस कर रहे हैं,

उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।

हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।

” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समूह बी.जे. मेडिकल कॉलेज में एक नया हॉस्टल बनवाने में मदद करेगा।

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा,

“यह दर्दनाक घटना अनगिनत परिवारों के लिए गहरा दुख लेकर आई है।

हम सभी प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं।”

यह हादसा एयर इंडिया की फ्लाइट 171 का था, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी।

डीजीसीए (DGCA) के अनुसार, विमान में कुल 242 लोग सवार थे,

जिनमें 10 केबिन क्रू सदस्य भी शामिल थे।

डीजीसीए की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान ने दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से उड़ान भरी थी।

थोड़ी ही देर में विमान ने “मेडे” (MAYDAY) संकेत एटीसी को भेजा,

लेकिन इसके बाद कोई और संपर्क नहीं हुआ।

विमान हवाई अड्डे की सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वहां से घना काला धुआं उठता देखा गया।

विमान की कमान कैप्टन सुमीत सबरवाल संभाल रहे थे,

जबकि फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर सह-पायलट थे। [ एयर इंडिया प्लेन क्रैश ]