रायपुर 19 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Man duped of Rs 7 lakh in the name of Rs 13 bill / 13 रुपये बिल साइबर ठगी , बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। दलदल सिवनी क्षेत्र के एक युवक से मात्र 13 रुपये के बिल भुगतान के बहाने ठगों ने 7 लाख से अधिक की राशि ठग ली।
जानकारी के अनुसार, युवक ने 1 अप्रैल 2026 को नया बिजली मीटर लगाने के लिए दलदल सिनी स्थित बिजली कार्यालय में आवेदन किया था।
4 अप्रैल की सुबह उसे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए 13 रुपये के बिल भुगतान हेतु एक लिंक भेजा गया, जिस पर बिजली विभाग का लोगो भी लगा हुआ था।
विश्वास में आकर युवक ने जैसे ही लिंक खोला, उसका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद ठगों ने उसके बैंक खाते से किश्तों में कुल 7,02,472 रुपये निकाल लिए।
सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम एवं साइबर) ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप के माध्यम से प्राप्त अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
