मूंगफली की खेती छत्तीसगढ़
मूंगफली की खेती छत्तीसगढ़
Share This Article

रायपुर/ ETrendingIndia / मूंगफली की खेती छत्तीसगढ़ , छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के ग्राम दुर्गापारा निवासी किसान गुरुनारायण अब गर्मी के मौसम में मूंगफली की खेती कर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं।

पहले वे खरीफ और रबी सीजन में केवल धान की खेती करते थे, जिससे लागत अधिक और उत्पादन अपेक्षा से कम होता था।

धान में पानी की खपत भी बहुत अधिक थी।

गुरुनारायण बताते हैं कि उत्पादन बेहतर है और मंडी में मूंगफली का भाव भी अच्छा मिल रहा है।

अब वे धान की तुलना में मूंगफली से अधिक मुनाफा की उम्मीद कर रहे हैं।

यह पहल न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुधार रही है, बल्कि अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा

मिशन (तिलहन) के तहत गुरुनारायण को गर्मी में मूंगफली की फसल लेने के लिए प्रेरित किया गया।

उन्हें 20 किलोग्राम बीज, सूक्ष्म पोषक तत्व और दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं।

उन्होंने 0.200 हेक्टेयर क्षेत्र में मूंगफली की फसल लगाई।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री रवि रोशन टोप्पो के मार्गदर्शन में गुरुनारायण ने फसल की बुवाई से लेकर रखरखाव तक सभी जरूरी उपाय अपनाए।

नियमित निरीक्षण और सलाह से फसल की स्थिति आज काफी अच्छी है।