Share This Article रायपुर 20 अप्रैल, 2026 / ETrendingIndia / Summer Special train between Durg-Shalimar-Durg / दुर्ग शालीमार समर स्पेशल ट्रेन , दुर्ग-शालीमार-दुर्ग के मध्य 1-1 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08745 दुर्ग-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 29 अप्रैल को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08746 शालीमार-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन शालीमार से 30 अप्रैल को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है । 👉 गाड़ी संख्या 08745 दुर्ग-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 29 अप्रैल बुधवार को 21.45 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 22.25 बजे, भाटापारा आगमन 23.20 बजे, दूसरे दिन बिलासपुर आगमन 00.35 बजे, चांपा आगमन 01.35 बजे, रायगढ़ आगमन 02.32 बजे, झारसुगुड़ा आगमन, राउरकेला, चक्रधरपुर, खड़गपुर,सांतरागाछी होते हुये 13.45 बजे शालीमार स्टेशन पहुंचेगी | गाड़ी संख्या 08746 शालीमार-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन शालीमार से 30 अप्रैल गुरुवार को 17.45 बजे रवाना होगी तथा संतारागाछी , खड़गपुर , टाटानगर आगमन , चक्रधरपुर , राउरकेला , झारसुगुड़ा ,रायगढ़ , चांपा , बिलासपुर ,भाटापारा , रायपुर होते हुये 11.15 बजे दुर्ग स्टेशन बजे पहुंचेगी | Share This Article Post navigation रायपुर खड़गपुर के मध्य सुपरफास्ट समर स्पेशल जशपुर विमान क्रैश अफवाह: प्रशासन ने कहा- नहीं हुआ कोई हादसा, नहीं मिला कोई सबूत