रायपुर,20 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / ‘Yuva Utsav 2026’ to be decorated in Dhamtari: Mahakumbh of talent, technology and culture of college students / युवा उत्सव 2026 धमतरी , जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से 24 एवं 25 अप्रैल को धमतरी में “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस युवा उत्सव में जिला सहित राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों के युवा https://forms.gle/tamH8AYjaS7ARZYu5 पर पंजीयन कर सकते है।
अभी तक धमतरी जिला सहित आस-पास के जिलों के 2 हज़ार से अधिक प्रतिभागी अपना पंजीयन कर चुके है।
यह उत्सव केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण का सशक्त मंच बनेगा।
आयोजन में 20 से अधिक विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें वाद-विवाद, फोटोग्राफी, एकल एवं समूह नृत्य-गायन, म्यूजिकल बैंड, क्विज, नुक्कड़ नाटक, पारंपरिक वेशभूषा में रैम्प वॉक, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी और फूड फेस्ट प्रमुख हैं।
इसके साथ ही आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए AI प्रतियोगिता, साइंस एवं कृषि तकनीकी प्रदर्शनी, रोबोटिक्स वर्कशॉप और स्टार्टअप गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिससे युवाओं को नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
सांस्कृतिक संध्या में गूंजेगी युवा ऊर्जा
उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ी संगीतमय शाम में आरु साहू, “द गोल्डन स्टार नाइट ऑर्केस्ट्रा” (राजिम) और रायपुर का “आवाज क्रांति बैंड” अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत करेंगे।
वहीं 25 अप्रैल को प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लल्लनटॉप के वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी युवाओं को प्रेरक सत्र के माध्यम से मार्गदर्शन देंगे।
इसके बाद बस्तर का लोकप्रिय “वायरा बैंड” अपनी दमदार प्रस्तुति से उत्सव को यादगार बनाएगा।
वर्कशॉप और खेल गतिविधियों से मिलेगा सर्वांगीण विकास
युवा उत्सव के दौरान E-Cell के अंतर्गत फोटो एडिटिंग, यूट्यूब कंटेंट क्रिएशन, मेंटल हेल्थ और AI वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे। साथ ही खो-खो, कबड्डी, दौड़, शतरंज और रस्साकशी जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी, जो युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होंगी।
यह दो दिवसीय आयोजन शासकीय महाविद्यालय धमतरी के नवीन भवन स्थित सेमिनार हॉल एवं परिसर में आयोजित होगा, जिसमें जिले एवं राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों के चयनित विद्यार्थी भाग लें सकते है।
