Share This Article

रायपुर 22 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Two national surveys are being conducted simultaneously in Chhattisgarh: Travel survey is being done before census / छत्तीसगढ़ ट्रेवल सर्वे जनगणना , छत्तीसगढ़ में इन दिनों केंद्र सरकार द्वारा दो अलग-अलग राष्ट्रीय सर्वे कराए जा रहे हैं . जिसमें एक ओर 1 मई से जनगणना शुरू होने वाली है, वहीं उससे पहले घर-घर जाकर “नेशनल ट्रेवल सर्वे” भी किया जा रहा है।

क्या हो रहा है सर्वे

भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा “घरेलू पर्यटन व्यय सर्वे (DTS)” और “राष्ट्रीय घरेलू यात्रा सर्वे (NHTS)” कराया जा रहा है।

इसका उद्देश्य लोगों की यात्रा, पर्यटन और खर्च से जुड़ी जानकारी एकत्र करना है, ताकि भविष्य की योजनाएं बेहतर बनाई जा सकें।

जनगणना से अलग है ट्रेवल सर्वे

जनगणना 1 मई से शुरू होगी, जबकि ट्रेवल सर्वे अभी पहले से चल रहा है.दोनों सर्वे पूरी तरह अलग-अलग हैं.

सर्वे में क्या जानकारी ली जा रही है

परिवार का मुखिया और कुल सदस्य

परिवार के सदस्यों का काम

पिछले एक साल में की गई यात्राएं

यात्रा का साधन (रेल, बस, विमान)

यात्रा की अवधि और ठहराव

यात्रा पर कुल खर्च

क्यों जरूरी है यह सर्वे

देश में पर्यटन और यात्रा के पैटर्न को समझने के लिए

लोगों के खर्च और यात्रा व्यवहार का आंकलन

सरकारी योजनाओं और सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद

लोग रखें ये सावधानियां

सर्वेयर का पहचान पत्र (ID) जरूर देखें

सर्वे का उद्देश्य समझें

संतुष्ट होने पर ही सामान्य जानकारी दें

मोबाइल OTP, बैंक या खाते की जानकारी बिल्कुल न दें

आय संबंधी संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें

अधिकारियों की अपील

छत्तीसगढ़ के सांख्यिकी विभाग के अपर संचालक श्री एन बुलीवाल के अनुसार, यह एक आधिकारिक राष्ट्रीय सर्वे है, लेकिन लोगों को सतर्क रहकर ही जानकारी साझा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रा संबंधी सर्वे नेशनल सेमपल सर्वे ऑफिस (NSSO) द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि जनगणना और ट्रेवल सर्वे अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं, इसलिए भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।