US Navy chief John Phelan
US Navy chief John Phelan
Share This Article

रायपुर 24 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / US Navy chief John Phelan removed from post amid tensions with Iran / अमेरिकी नौसेना प्रमुख हटाए गए , अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना प्रमुख जॉन फेलन को बुधवार को उनके पद से हटा दिया गया है।

पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मुख्यालय) के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने बताया कि फेलन तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं। उनकी जगह नौसेना के अवर सचिव हंग काओ कार्यवाहक सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध मंत्री (रक्षा मंत्री) पीट हेगसेथ ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातकर फेलन को इस्तीफे के लिए मजबूर किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, फेलन और हेगसेथ के बीच महीनों से तनाव चल रहा था। हेगसेथ का मानना था कि फेलन जहाज निर्माण सुधारों को लागू करने में बहुत धीमी गति से काम कर रहे थे।

वे फेलन के ट्रंप के साथ सीधे संवाद से भी वे नाराज थे, जिसे हेगसेथ उन्हें दरकिनार करने का प्रयास मानते थे।

उपरक्षा सचिव स्टीव फेनबर्ग भी फेलन के अधिकार क्षेत्र वाले जहाज निर्माण और नौसेना अधिग्रहण की प्रमुख जिम्मेदारियों को लेना चाहते थे।

यह बर्खास्तगी ऐसे समय पर हुई है, जब अमेरिकी नौसेना ईरानी जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने से रोकने में सफल रहा है।

अमेरिका ने अब तक 31 जहाजों को बंदरगाहों पर वापस भेजा है और 2 पर कब्जा किया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को व्हाइट हाउस में जहाज निर्माण को लेकर हुई बैठक में ट्रंप-हेगसेथ शामिल थे और इसी में फेलन को हटाने का मुद्दा चरम पर पहुंचा था।

पेंटागन में प्रवेश के बाद से, हेगसेथ ने नौसेना संचालन प्रमुख और वायुसेना के उपचीफ ऑफ स्टाफ सहित 12 से अधिक वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को बर्खास्त किया है।

वे चीफ ऑफ स्टाफ रैंडी जॉर्ज, जनरल डेविड होडने, मेजर जनरल विलियम ग्रीन को हटा चुके हैं।