रायपुर 26 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Mann Ki Baat: India is writing a new story of development with wind energy, Calls to save electricity and adopt clean energy / भारत पवन ऊर्जा विकास , प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पवन-शक्ति को देश की प्रगति का अहम आधार बताते हुए कहा कि वायु केवल एक तत्व नहीं, बल्कि जीवन की ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि आज यही पवन ऊर्जा भारत के विकास को नई दिशा दे रही है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने विंड एनर्जी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 56 गीगावाट से अधिक क्षमता प्राप्त कर ली है। पिछले एक वर्ष में ही करीब 6 गीगावाट नई क्षमता जुड़ी है, जिससे भारत दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने इसे देश के इंजीनियरों, युवाओं और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा कि गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्य इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। खासतौर पर गुजरात के कच्छ, पाटन और बनासकांठा जैसे क्षेत्रों में बड़े रिन्यूएबल एनर्जी पार्क विकसित हो रहे हैं, जिससे रोजगार और नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि सौर और पवन ऊर्जा सिर्फ पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि देश के सुरक्षित भविष्य की कुंजी हैं।
उन्होंने नागरिकों से बिजली बचाने और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का आह्वान किया, ताकि देश सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ सके।
