Ukraine Targets Russian Oil Refinery Again
Ukraine Targets Russian Oil Refinery Again
Share This Article

रायपुर 1 मई 2026/ ETrendingIndia / Ukraine Targets Russian Oil Refinery Again: Massive Fire Erupts in Fourth Attack of the Month , रूसी तेल रिफाइनरी हमला , यूक्रेन ने एक बार फिर गुरुवार को रूस के एक तेल रिफाइनरी स्टेशन पर ड्रोन हमला किया है, जिससे केंद्र पर भीषण आग लग गई।

हमला ट्रांसनेफ्ट द्वारा पर्म क्राई में संचालित सुविधा केंद्र पर हुआ है, जिसमें कम से कम 2 से 3 भंडारण टैंकों को नुकसान पहुंचा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें काले धुएं और आग का गुबार आसमान में उठता दिख रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन ने एक दिन पहले 29 अप्रैल को भी पर्म सुविधा केंद्र पर ड्रोन हमला किया था। यह यूक्रेन से करीब 1,500 किलोमीटर की दूरी पर है। मॉस्को के पूर्व में यूराल पर्वतमाला के पास स्थित पर्म क्राई में यह स्टेशन एक प्रमुख तेल पारगमन केंद्र भी है, जो रूस के घरेलू तेल जरूरतों के एक बड़े हिस्से को संभालता है। केंद्र में प्रत्येक टैंक में लगभग 3.14 लाख बैरल तेल आता है।

यूक्रेन ने हाल में रूसी सैन्य ईंधन की आपूर्ति बाधित करने और क्रेमलिन के युद्धकालीन राजस्व के प्रमुख स्रोत को कमजोर करने के लिए रूसी तेल बुनियादी ढांचे पर हमले तेज किए हैं। इससे पहले, यूक्रेन ने 16 और 20 अप्रैल को काला सागर बंदरगाह में स्थित रूस की तुआपसे तेल रिफाइनरी पर हमला किया था, जिसमें 24 भंडारण टैंक नष्ट हुए, भीषण आग लगी और 3 लोग मारे गए थे। इसके बाद 28 अप्रैल को फिर हमला हुआ था।