IndiGo flight
IndiGo flight
Share This Article

रायपुर, 6 मई 2026 / ETrendingIndia / चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट में मचा हड़कंप

चंडीगढ़ पहुंची IndiGo की फ्लाइट में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लगने के बाद विमान में अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना फ्लाइट 6E 108 में हुई, जो Hyderabad से Chandigarh पहुंची थी।

हालांकि, समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ओवरहेड बिन से निकलने लगा धुआं

रिपोर्ट के अनुसार, विमान लैंड होने के बाद ओवरहेड बिन से धुआं निकलने लगा। इसके बाद केबिन क्रू ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया।

लेकिन, कुछ ही देर में विमान के अंदर धुआं भर गया। इस कारण यात्रियों में घबराहट फैल गई।

इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी गेट खोले गए और यात्रियों को स्लाइडर की मदद से बाहर निकाला गया।

कुछ यात्रियों को लगी चोट

IndiGo फ्लाइट हादसा के दौरान एक महिला यात्री के पैर में चोट लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने फ्रैक्चर की आशंका जताई।

फ्लाइट में बच्चे और बुजुर्ग यात्री भी मौजूद थे। हालांकि, किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।

एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचा दिया गया है। साथ ही उनकी देखभाल की जा रही है।

DGCA के नियम फिर चर्चा में

इस घटना के बाद Directorate General of Civil Aviation के पावर बैंक नियम फिर चर्चा में आ गए हैं।

DGCA के नियमों के अनुसार पावर बैंक केवल हैंड बैगेज में ले जाने की अनुमति है। इसके अलावा उड़ान के दौरान पावर बैंक का उपयोग कर फोन चार्ज करना प्रतिबंधित है।