Share This Article रायपुर, 05 अगस्त 2026/ MPESB Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 और सब ग्रुप-4 भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,106 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें पटवारी सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। खास बात यह है कि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पटवारी के 200 पद आरक्षित किए गए हैं। 18 अगस्त तक करें आवेदन इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 22 सितंबर 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित होगी। चयन लिखित परीक्षा, मेरिट और विभागीय नियमों के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)। CPCT परीक्षा (हिंदी टाइपिंग एवं कंप्यूटर ज्ञान सहित) उत्तीर्ण होना आवश्यक। कुछ पदों के लिए 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य। मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीयन जरूरी। आयु सीमा (1 जनवरी 2026 के अनुसार) सामान्य वर्ग (पुरुष): 18 से 40 वर्ष SC/ST, OBC, EWS, सभी महिला अभ्यर्थी, दिव्यांग एवं शासकीय कर्मचारी: 18 से 45 वर्ष 5 वर्ष या उससे अधिक सेवा वाले संविदा कर्मचारी: अधिकतम 55 वर्ष कितनी मिलेगी सैलरी? चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-6 के अनुसार ₹25,300 बेसिक पे मिलेगा। भत्तों सहित शुरुआती इन-हैंड सैलरी ₹32,000 से ₹35,000 प्रति माह तक हो सकती है। प्रोबेशन अवधि में वेतन पहला वर्ष – 70% दूसरा वर्ष – 80% तीसरा वर्ष – 90% चौथे वर्ष से – 100% वेतन ऐसे करें आवेदन आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें। MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Group-2 Sub Group-4 Recruitment 2026 लिंक खोलें। नया रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरें। फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। Share This Article Post navigation भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए सुनहरा अवसर, SSC (टेक) एंट्री-68 के आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त Power Company Recruitment : छत्तीसगढ़ में 1235 पदों पर बंपर भर्ती…! 400 Data Entry Operator और 300 Plant Attendant की वैकेंसी