matnar barrage projectmatnar barrage project
Share This Article

रायपुर, 06 मई 2026/ ETrendingIndia / मटनार बैराज परियोजना , बस्तर जिले के विकासखंड लोहंडीगुड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत मटनार के आश्रित ग्राम मेदरी में निर्माणाधीन मटनार बैराज सह उद्वहन बहुउद्देशीय परियोजना का आज वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने निरीक्षण किया।

यह परियोजना इंद्रावती नदी पर लगभग 1,269 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है।

वित्त मंत्री ने कार्य में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बस्तर अंचल के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र के किसानों को व्यापक स्तर पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी साथ ही इस परियोजना से 21 मेगावाट बिजली उत्पादन भी किया जाएगा ।


Share This Article