रायपुर 9 मई 2026/ ETrendingIndia / Applications invited for new registration / renewal of evaluator early authors / शीघ्रलेखक पंजीयन आवेदन , कार्यालय, सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा मूल्यांकनकर्ता शीघ्रलेखकों का नवीन पंजीयन/नवीनीकरण हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
शीघ्रलेखन मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय, इन्द्रावती भवन अटल नगर रायपुर द्वारा छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के पत्र क्रं. एफ 9-1/2008/1-3 दिनांक 01 फरवरी 2013 एवं 3 फरवरी 2022 द्वारा प्रदेश स्तर पर सीधी भर्ती के तृतीय श्रेणी वर्ग के पदों की शैक्षणिक योग्यताओं में पुर्ननिर्धारण किये जाने के फलस्वरूप छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना 1/8/2023 में निहित दिशा निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर प्रतिवर्ष हिन्दी / अंग्रेजी शीघ्रलेखन एवं हिन्दी/अंग्रेजी मुद्रलेखन की विभिन्न गति 5000, 8000 एवं 10000 की डिप्रेशन प्रतिघंटा के मान से कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाईन कौशल परीक्षाएं आयोजित की जाती है।
उपरोक्तानुसार हिन्दी/अंग्रेजी कम्प्युटर शीघ्रलेखन की परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य हेतु शीघ्रलेखकों का नवीन पंजीयन/नवीनीकरण अथवा पूर्व से परिषद् कार्यालय में सेवाएं दे रहे है ऐसे शीघ्रलेखकों का भी पंजीयन किया जा रहा है जो शासकीय सेवा से सेवा निवृत्त हो गये हो या संविदा पद पर कार्य कर रहे हो वे भी पंजीयन के लिए पात्र होंगे। ऐसे शीघ्रलेखक जो शासकीय सेवा में 10 वर्ष की सेवा शीघ्रलेखन के पद पर करने का कार्यानुभव रखते हैं, वे संलग्न निर्धारित आवेदन पत्र की पूर्ति करने के पश्चात् आवेदन पत्र कार्यालय प्रमुख से अग्रेषित कराकर परिषद् कार्यालय माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड ऑफिस केम्पस, कक्ष क्रं. 7, प्रथम-तल, एकीकृत परिसर, पेंशन-बाडा, टैगोर नगर, कार्यालय का दूरभाष क्रं. 0771-2511183, पुराना रायपुर (छत्तीसगढ़) पिन कोड 492001 में दिनांक 20/5/2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं.
इनका पंजीयन 3 वर्ष (वर्ष 2026 से 2029 तक) के लिए होगा ।
उपरोक्त क्रम में शासकीय कोषालय में “लेखा शीर्ष” 0202 – शिक्षा खेल-कूद कला तथा संस्कृति (1) सामान्य शिक्षा (600) सामान्य के अन्तर्गत बैंक चालान अथवा ऑनलाईन चालान रूपये 100/- जमा कराकर चालान की एक प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न किया जाना आवश्यक है ।
