Achankamar Amarkantak Biosphere Reserve
Achankamar Amarkantak Biosphere Reserve
Share This Article

रायपुर 9 मई 2026/ ETrendingIndia / Walk in interview on May 18 for various contractual posts at Achankamar Amarkantak Biosphere Reserve and Kanan Pendari Zoological Garden, Bilaspur / कानन पेंडारी भर्ती , अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व एवं कानन पेण्डारी जूलॉजिकल गार्डन, बिलासपुर के कानन पेण्डारी जूलॉजिकल गार्डन बिलासपुर में वन्यजीव संरक्षण/विशिष्ट प्रजातियों जैसे क्षेत्र में अनुभवी 01 बायोलॉजिस्ट तथा पर्यावरण शिक्षा, वन्यजीव संरक्षक या संबंधित क्षेत्र में अनुभवी 01 नेचर एजुकेशनिस्ट एवं पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशु पालन या संबंधित क्षेत्र में अनुभवी 01 पैरावेट की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है.

यह पद पूर्णतः अस्थायी है तथा 01 वर्ष के अनुबंध के रूप में किया जावेगा । चल साक्षात्कार हेतु आवेदन एवं समस्त दस्तावेजों के साथ स्थान-कार्यालय संचालक, अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, कोनी बिलासपुर में दिनांक 18.05.2026 को उपस्थित होना होगा। आवेदन दिनांक 18.05.2026 को समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जमा किया जावेगा तथा पात्र आवेदकों का चल साक्षात्कार दिनांक 18.05.2026 को ही समय शाम 03:00 बजे से किया जावेगा।

आवेदन और योग्यता संबंधी विवरण विभागीय वेबसाइट www.cgforest.com से डाउनलोड किया जा सकता हैं। निर्धारित समय अवधि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। उक्त भर्ती के संबंध में कोई भी बदलाव, संशोधन अथवा चयन की सूचना विभागीय वेबसाइट www.cgforest.com में दी जावेगी।