रायपुर, 9 मई 2026/ ETrendingIndia / Neetu Marco smiled for years: New copy of farmer book destroyed by termites found in Good Governance Tihar / सुशासन तिहार किसान किताब , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का माध्यम बनकर उभर रहा है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत सकोला में एक किसान की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान बेहद कम समय में किया गया।
ग्राम पंचायत सकोला निवासी नीतू मार्को की किसान किताब दीमक लगने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
किसान किताब खराब हो जाने से उन्हें खेती-किसानी से जुड़े कई आवश्यक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था l
देवरीकला शिविर में आवेदन प्राप्त होते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए नीतू मार्को को किसान किताब प्रदान किया गया l
नीतू मार्को ने बताया कि किसान किताब के नहीं रहने के कारण बैंकिंग कार्य, राजस्व संबंधी प्रक्रियाएं तथा शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में भी परेशानी हो रही थी।
अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर नीतू मार्को ने सुशासन तिहार के अंतर्गत देवरीकला में आयोजित समाधान शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की।
अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं प्रक्रिया पूरी कर अल्प समय में किसान किताब की द्वितीय प्रति तैयार कर नीतू मार्को को उपलब्ध करा दी।
नई किसान किताब प्राप्त होने के बाद नीतू मार्को ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा राजस्व मंत्री और राजस्व विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
