प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, छत्तीसगढ़ द्वारा 03 संविदा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin

Share This Article

रायपुर 10 मई 2026/ ETrendingIndia / Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin, Chhattisgarh invites applications for 03 contractual posts / पीएम आवास भर्ती 2026 , संचालनालय, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, विकास भवन,नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 03 संविदा पदों की भर्ती के संबंध में सूचना जारी की गई है.

इसके अंतर्गत राज्य कार्यालय हेतु राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (निगरानी, मूल्यांकन एवं परियोजना समन्वय) (संविदा) के 01 पद, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी, निर्माण प्रशिक्षण एवं एमआईएस) (संविदा) के 01 पद तथा सहायक ग्रेड- 02 (लिपिकीय कार्य हेतु) (संविदा) के 01 पद, इस प्रकार कुल 03 संविदा पदों की भर्ती हेतु आनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाईट https://prd.cg.gov.in/ एवं https://grih.cg-state.gov.in/ में 25/05/2026 शाम 05:00 तक आमंत्रित किया गया है।

भर्ती के संबंध में अन्य जानकारियाँ विभागीय वेबसाईट में प्रकाशित की जावेगी । अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट का निरंतर रूप से अवलोकन करते रहे ।