Share This Article रायपुर 12 मई 2026/ ETrendingIndia / Solar panels to be installed in government buildings: Promotion of Resco model / रेस्को सोलर योजना , मध्य प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए शासकीय भवनों में रेस्को मॉडल से सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने और हर घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय संस्थाओं और रेस्को विकासक इकाइयों के बीच बिजली खरीद अनुबंध किए गए। मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से नवकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है और लक्ष्य है कि प्रदेश की 50 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतें नवीकरणीय स्रोतों से पूरी हों। अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने रेस्को योजना को शून्य निवेश और बचत वाला मॉडल बताया। वहीं, प्रबंध संचालक अमनबीर सिंह बैंस ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत 3.78 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली तैयार होगी। समय पर भुगतान करने पर 1 प्रतिशत की छूट और देरी होने पर 1.5 प्रतिशत पेनल्टी का प्रावधान रहेगा। सरकार का मानना है कि इस योजना से शासकीय कार्यालयों को बिजली खर्च में बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। Share This Article Post navigation PM का आहवान : इलेक्ट्रिक स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री छत्तीसगढ़ : सूखते 4755 तालाबों में नहरों से जलभराव , भीषण गर्मी से बड़ी राहत